Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं कृषक जगत का नवीन सदस्य हूं, मुझे खेती संबंधी नवीन जानकारी मिलती रहती है, क्या कीटनाशक और खरपतवारनाशक एक साथ मिलाकर खेत में छिडक़ाव किया जा सकता है

  • पंकज सिंह

15 नवम्बर 2022, भोपाल ।  समाधान– आप कृषक जगत के नये सदस्य बने हैं आपको पेपर से अच्छी जानकारी मिलती है। जानकर ऐसा लगा जैसे हम अपने उद्देश्य पर चल रहे हैं। कृषक जगत पिछले 60-70 सालों से कृषि की नवीनतम जानकारी कृषकों के लिये प्रकाशित करके कृषकों को मार्गदर्शन दे रहा है।

आपने पूछा है कि कीटनाशकों तथा खरपतवारनाशकों को मिलाकर एक साथ छिडक़ाव  किया जा सकता है या नहीं, शायद आपने सोचा है कि एक बार में दो काम करके खर्च बचा लें परंतु यह गलत है आप किसी भी स्थिति में खरपतवारनाशी का मिश्रण कीटनाशकों के साथ ना करंे और ना ही अपने आसपास के कृषकों को ऐसा करने दें। यह हानिकारक है। छिडक़ाव का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। इससे फसल बर्बाद हो सकती है।

महत्वपूर्ण खबर: खाद भरपूर लेकिन किसान मजबूर

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile