Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गेहूं की जाति 8498 लगाना चाहता हूं क्या बुआई की जा सकती है, कितना खाद, कितना पानी दिया जाये

  • जे.पी. सविता

6 दिसम्बर 2022, भोपाल । गेहूं की जाति 8498 लगाना चाहता हूं क्या बुआई की जा सकती है, कितना खाद, कितना पानी दिया जाये  –

समाधान– आपने गेहूं की जाति एच.आई. 8498 (मालव शक्ति) लगाने की बात पूछी है। वास्तव में यह जाति पूर्ण सिंचित और समय से बुआई अर्थात् 30 नवम्बर तक ही लगाने के लिए सिफारिश की गई है फिर भी यदि यही बीज आपके पास है तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। अचानक कम समय में दूसरा उपयुक्त बीज लगने में और विलम्ब हो सकता है। आप 3-4 दिसम्बर तक बोनी कर लेंगे तो 25 प्रतिशत अतिरिक्त बीज दर अर्थात् एक हेक्टेयर में 100 किलो बीज की जगह 125 किलो बीज बोकर आप इसे लगा सकते हैं। यह जाति भी 115-120 दिनों में पक जाती है। वैसे 25 दिसम्बर तक की अवधि में जीडब्ल्यू. 175, डी.एल. 758-2 सी (विदिशा), एचआई 1454 (आभा), एचआई 1418 (चंदोसी), जेडब्ल्यू 4018 इत्यादि जातियों को लगा सकते हैं। बीज का उपचार वीटावैक्स फफूंदनाशी से करना अनिवार्य होगा। पिछेती बुवाई के लिए प्रमुख किस्में- जेडब्ल्यू 1202, जेडब्ल्यू 1203, एमपी 3336, राज. 4238, एचडी 2932, एचआई 1634 (पूसा अहिल्या), 4 से 5 सिंचाई दें, खाद की मात्रा  नत्रजन 100, फास्फोरस 50 एवं पोटाश 25 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर, उत्पादन-35-40 क्विं. प्रति हेक्टेयर।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की अधिक से अधिक उपज के लिये आधुनिक तरीका बतलायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile