एक हेक्टेयर काली मिट्टी युक्त भूमि पर एलोवेरा की खेती करना चाहता हूं
समस्या- एक हेक्टेयर काली मिट्टी युक्त भूमि पर एलोवेरा की खेती करना चाहता हूं। बीज प्राप्ति लगाने की विधि व बिक्री की जानकारी दें।
– आशीष पटेल, किसानी मोहल्ला गोटेगांव, नरसिंहपुर (म.प्र.)
समाधान – श्री पटेल साहब आपका एलोवेरा फसल के प्रति रूझान ठीक है। किंतु वर्तमान में एलोवेरा फसल का विक्रय आसान नहीं है। ऐसी भूमि पर फलोद्यान, सब्जी उत्पादन या अन्य फसलों का बेहतर उत्पादन लिया जा सकता जिसको आसानी से विक्रय किया जा सकता है। प्रारंभिक तौर पर 5-10 पौधे घरेलू उपयोग के लिये आसानी से लगा सकते हैं। यह पौधे आपके निकट शासकीय संजय निकुंज पौधशाला गोटेगांव पर उपलब्ध होंगे।
कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर


