Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने गन्ना लगाया है लाल सड़न रोग हर वर्ष आता है, उपाय बतायें

  • जयशंकर चौधरी

10 अगस्त 2022, भोपाल । मैंने गन्ना लगाया है लाल सड़न रोग हर वर्ष आता है, उपाय बतायें –

समाधान – गन्ने का लाल सडऩ रोग आमतौर पर जहां भी गन्ना लगा हो आता ही है क्योंकि बुआई पूर्व गडेरियों (टुकड़ों) का उपचार नहीं हो पाता है। इसके कारण गन्ने के रस की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। आप निम्न उपाय करें –

  • गन्ने के टुकड़ों का उपचार गर्म हवा से जरूर करें। ऐसा करने से गन्ने के कंडुआ, घास जैसी बढ़वार बीमारियों पर भी रोग लग जाता है।
  • बुआई पूर्व वीटावैक्स अथवा ट्राईकोडर्मा 1 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर 10 मिनट तक टुकड़ों को डुबोकर उपचार करें।
  • जल निकास की अच्छी व्यवस्था करें।
  • संतुलित खाद/उर्वरक का उपयोग करें।
  • रोग रोधी जातियां जैसे को.87025, को.जवाहर 86-600, को. 94012, को.91010 इत्यादि ही लगायें।

महत्वपूर्ण खबर: बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देकर प्रथम स्थान पर रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile