Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गन्ने की बोनी कब तक की जानी चाहिये, कौन सी जाति कितनी खाद, बतलायें

  • रोहित जाट

9 नवम्बर 2022, गन्ने की बोनी कब तक की जानी चाहिये, कौन सी जाति कितनी खाद, बतलायें –

समाधान– गन्ना उत्पादन पर विस्तार से कृषक जगत में प्रकाशन किया जा चुका है। गन्ना लगाने का समय चल रहा है। सो आप भी लगा सकते हैं। आप निम्न उपाय करें।

  •  जातियों में को 527, को 775,    को 1101, को 678, को 6304, को 419 लगाना चाहिये।
  • एक हेक्टर के लिये 38000 से 40,000 टुकड़ों की आवश्यकता रहती है अथवा 100 से 125 क्विं.।
  • 20 -30 से.मी. गहरी नालियां, 90 से.मी. कतार से कतार दूरी पर लगायें।
    बीजोपचार 2 ग्राम बाविस्टीन प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उपचार करें।
  • गोबर खाद 20-30 क्विंटल/हे. के साथ, 437 किलो यूरिया, 500 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 136 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की  दर से डालें।
  • सिंचाई व्यवस्था पुख्ता करें।

महत्वपूर्ण खबर: खाद भरपूर लेकिन किसान मजबूर

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile