Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नाइट्रोजन के प्रमुख उर्वरक कौन से हैं और उनमें नाइट्रोजन की मात्रा कितनी है

26 नवंबर 2021, नाइट्रोजन के प्रमुख उर्वरक कौन से हैं और उनमें नाइट्रोजन की मात्रा कितनी है –

समाधान : नाइट्रोजन के प्रमुख उर्वरक निम्लिखित हैं। प्रत्येक उर्वरक में उपस्थित नाइट्रोजन कोष्ठ में दी गई है : यूरिया (46%) कैल्शियम साइनामाईड (21%), कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (25%तथा 26%), अमोनिया सल्फेट नाइट्रेट (26%), अमोनिया नाइट्रेट (33-34%), अमोनिया सल्फेट (20%), अमोनिया क्लोराइड (24-26%), कैल्शियम नाइट्रेट (15.5%), सोडियम नाइट्रेट (16%), अमोनिया घोल (20-25%), अमोनिया एनहाईड्रेस (82%) तथा अमोनिया फास्फेट (20% नाइट्रोजन + 20% पी2ओ5), पोटेशियम नाइट्रेट (13% नाइट्रोजन तथा 44% पोटेशियम), यूरिया सल्फर (30 से 40%) नाइट्रोजन तथा 6 से 11%गंधक), दी अमोनियम फास्फेट (18% नाइट्रोजन तथा 46% पी2ओ5)।

किसान खाद तथा यूरिया में क्या अन्तर है जबकि दोनों में ही नाइट्रोजन तत्व ही होता है – किसान खाद के अन्दर उपस्थित नाइट्रोजन की आधी मात्रा अमोनिया तथा आधी मात्रा नाइट्रेट रूप में होती है जबकि यूरिया में नाइट्रोजन रूप में होती है, जो बाद में रूपान्तरित होकर पहले अमोनियम तथा फिर नाइट्रेट में बदलती है। मृदा के अन्दर किसान खाद की प्रतिक्रिया उदासीन तथा यूरिया की आरम्भ में क्षारीय तथा बाद में अम्लीय हो जाती है। किसान खाद में नाइट्रोजन के अलावा 9.1 प्रतिशत कैल्शियम भी होता है। यूरिया में नाइट्रोजन 46 प्रतिशत होती है जबकि किसान खाद में 25 या 26 प्रतिशत तक।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile