Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नहर के अंतिम छोर के किसान के खेत तक पहुंचें पानी – सीहोर कलेक्टर  

04 नवंबर 2025, भोपाल: नहर के अंतिम छोर के किसान के खेत तक पहुंचें पानी – सीहोर कलेक्टर – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जल उपयोगिता समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और जल संरक्षण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जल संसाधन विभाग के अभियंता और जल उपभोक्ता समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि नहर के अंतिम छोर के किसान के खेत तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल वितरण इस प्रकार किया जाए कि हर किसान के खेत तक सिंचाई का पानी समान रूप से पहुंचे और कोई क्षेत्र असिंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जल वितरण व्यवस्था पारदर्शी, नियंत्रित और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि किसानों को फसल उत्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल के लिए पानी का प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में किया जाए। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल स्रोतों की नियमित निगरानी, मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले कें किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति न बने। कलेक्टर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे खेती के लिये पानी का संतुलित उपयोग करें और जल संरक्षण के प्रयास भी करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 वर्ष 2025-26 में जलाशयों में उपलब्ध जल भण्डारण क्षमता पर चर्चा

बैठक में जानकारी दी गई कि सीहोर जिले में जल संसाधन संभाग सीहोर के अधीन 04 मध्यम परियोजना (दोराहा विकासखंड सीहोर, रामपुरा खुर्द विकासखण्ड आष्टा, बनेटा मध्यम उद्वहन सिंचाई योजना विकासखण्ड बुधनी एवं घोघरा परियोजना विकासखंड भैरूंदा), 66 लघु सिंचाई तालाब, 10 लघु उद्वहन सिंचाई योजना, 01 नहर तथा 223 स्टापडेम/बैराज निर्मित हैं। इस प्रकार जिले में कुल 289 सिंचाई योजनायें निर्मित हैं, जिनकी कुल उपयोगी जल भण्डारण क्षमता 230.11 मि.घ.मी. है। इसमे से 13 अक्टूबर 2025 की स्थिति में 206.19 मि.घ.मी. जल संग्रहण हुआ है, जो कि 89.60 प्रतिशत है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वर्ष 2025-26 में रबी फसल के सिंचाई लक्ष्यों का निर्धारण पर अनुमोदन

बैठक में जानकारी दी गई कि सीहोर जिले में 03 मध्यम परियोजना, 01 मध्यम उद्वहन सिंचाई योजना, 66 लघु सिंचाई तालाब, 10 लघु उद्वहन सिंचाई योजना, 01 नहर तथा 223 बैराजों से सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। इस प्रकार कुल 289 सिंचाई योजनाओं से सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है। इन योजनाओं का सी.सी.ए. का क्षेत्र 51,716 हेक्टेयर है। जिसके विरूद्ध जल वाष्पीकरण एवं पेयजल हेतु जल मात्रा के आरक्षण आदि को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025-26 में जिला सीहोर के अंतर्गत कुल 51,384 हेक्टेयर सिंचाई लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा जिले में कोलार बृहद परियोजना एवं बारना वृहद परियोजना से भी सिंचाई की जाती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture