Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विदिशा के किसानों ने अपनाया आधुनिक तरीका, रोटावेटर से आसान हुआ नरवाई निपटान 

13 नवंबर 2025, विदिशा: फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विदिशा के किसानों ने अपनाया आधुनिक तरीका, रोटावेटर से आसान हुआ नरवाई निपटान  – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंशुल गुप्ता द्वारा जिले में चलाई जा रही नरवाई प्रबन्धन की मुहिम अंतर्गत नटेरन तहसील की ग्राम पंचायत जोगी किर्रोदा के कृषक दशरथ सिंह दांगी के मक्का की फसल की कर्वी को गौ ग्रास के रूप में प्रयोग में लाकर शेष अवशेषों को जलाने की परंपरागत नीति में बदलाव लाकर अपने फसल अवशेष में रोटावेटर चलाकर नरवाई प्रबन्धन के प्रति कृषकों को जागरूक करने के साथ-साथ अपने खेत की मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर कदम उठाया गया है।

 समयानुसार नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान भी किए गए

ग्राम पंचायत जोगी किर्रोदा में विगत खरीफ फसल के पूर्व भी कृषि विभाग नटेरन द्वारा नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत पंचायत स्तर पर कार्यक्रम एवं शपथ दिलाई गई थी और वर्तमान रबी सीजन के पूर्व भी सितंबर माह में विभाग के क्षेत्रीय कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों को नरवाई प्रबन्धन जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई थी।

प्राकृतिक कृषि की ओर भी अग्रसर हैं पंचायत के कृषक –

नटेरन के क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक जैन की निरंतर कार्यक्षेत्र की ओर निगरानी के चलते ग्राम पंचायत जोगी किर्रोदा के कृषक राजकुमार दांगी द्वारा विगत खरीफ सीजन में अपने खेत में सोयाबीन की फसल भी प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लगाई गई थी जिसमें किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं किया गया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें