Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

खीरा या कद्दूवर्गीय फसलों में सफेद इल्ली के कारण फल सड़ जाते हैं, उपाय बतायें, कीटनाशक नहीं डालना चाहता हूं

31 जनवरी 2023,  भोपाल । खीरा या कद्दूवर्गीय फसलों में सफेद इल्ली के कारण फल सड़ जाते हैं, उपाय बतायें, कीटनाशक नहीं डालना चाहता हूं –

  • लक्ष्मण पाटीदार

समाधान– खीरा तथा अन्य कद्दूवर्गीय फसलों में फलों की मक्खी का प्रकोप होता है, जिसके कारण फल अन्त में सड़ जाते हैं। मादा मक्खी फलों की त्वचा के नीचे अपने अंडे देती है। उस स्थान पर गोंद जैसा पदार्थ उन्हें ढंक लेता है, इसको हटाने पर आपको सफेद लम्बे 5-6 अंडे दिखाई दे जायेंगे। इनसे इल्ली निकलती है जो फल को अन्दर ही अन्दर नष्ट करती है और फल सडक़र अन्दर काले पड़ जाते हैं। इल्ली विकसित होने पर बाहर निकल कर भूमि में शंखी में परिवर्तित हो जाती है।

  • बिना कीटनाशक के फलों की मक्खी के नियंत्रण के लिए नियमित निराई गुड़ाई करते रहें जिससे शंखी मक्खी में विकसित न हो पाये।
  • ग्रसित फलों को तोडक़र गहरे गड्ढे में गाड़ दें ताकि उससे विकसित मक्खी न निकल पाये।
  • खेत में श्यामा तुलसी का प्रपंच लगायें इसके लिए एक चौड़ी कांच की बोतल में कीप लगा लें तथा बोतल में श्यामा तुलसी की कुछ पत्तियों को मसल कर रख दें। इससे फलों की मक्खी उसके प्रति आकर्षित होगी और बोतल में एकत्र हो जाएगी। कीप का छेंद छोटा होने के कारण वे बाहर नहीं आ पायेगी।
  • फलों की मक्खी के लिए मिथाईल ड्यूसीनाल नामक पदार्थ भी विकसित किया गया है जो आम की मक्खी के लिए उपयुक्त पाया गया है जो नर मक्खी को आकर्षित करता है, प्रयोग भी किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile