Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

खेतों में चूहों के नियंत्रण के लिये भोजन का प्रपंच कैसे तैयार किया जाता है बतायें

  • रवि शंकर राम

23 जनवरी 2023,  भोपाल । खेतों में चूहों के नियंत्रण के लिये भोजन का प्रपंच कैसे तैयार किया जाता है बतायें –

समाधान – आपका प्रश्न सामयिक है खेतों में गेहूं की बालियाँ निकलकर दाना बनने वाली  स्थिति में चूहों का प्रकोप शुरू हो जाता है। जहरीला चारा बनाकर उसके उपयोग से लाभ मिल जाता है।

  • खेतों में जगह-जगह चूहों के बिलों का सर्वेक्षण करें।
  • जहरीले चारे के लिये 1 किलो आटा अथवा फूले हुए गेहूं के दाने 25 मि.ली. खाने का तेल, 25 ग्राम जिंक फास्फाईड को मिलाकर लकड़ी के चम्मच से चलाकर अच्छी तरह से मिलाये और पानी डालकर गोलियां तैयार कर लें।
  • सर्वप्रथम सादे आटे की गोलियां बनाकर सक्रिय बिलों के पास रखें एक या दो दिनों में अधिक चूहे सक्रिय हो जायेंगे।
  • तीसरे दिन जहरीली गोलियों का प्रयोग करें तथा फसल के दुश्मन चूहों को निपटा दें।
  • मरे हुए चूहों को खेत में गाड़ दें ताकि पालतू कुत्ता या बिल्ली उसे ना खा सकें।

खरीफ फसलों में पौध संरक्षण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें