Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

आलू की अच्छी फसल तैयार हो रही है पत्तों पर काले धब्बे तथा चेपा लग रहा है, उपाय बतायें

  •   सोहन लाल

13 दिसम्बर 2022, भोपाल । आलू की अच्छी फसल तैयार हो रही है पत्तों पर काले धब्बे तथा चेपा लग रहा है, उपाय बतायें –

समाधान– आलू की फसल पर हर वर्ष से कीट/रोग आते हंै जिनके विषय में आपने पूछा है समय पर यदि छिडक़ाव नहीं किया गया तो अधिक नुकसान संभव है। क्योंकि आलू एक नकदी फसल है उपाय जल्द करें।

  • पत्तियों पर धब्बे एक प्रकार की फफूंद के कारण दिखते हैं धब्बे काले और किनारे पीले होते हैं। इसके उपचार के लिये 600-700 ग्राम ब्लाईटॉक्स 50 (ताम्रयुक्त फफूंदनाशी) या मेन्कोजेब का दो छिडक़ाव 15 दिनों के अंतर से करें एक एकड़ के लिये 250 लीटर पानी की आवश्यकता होगी।
  • चेपा की रोकथाम के लिये 300 मि.ली. रोगर 30 ई.सी. या मेटासिस्टॉक्स 25 ई.सी. 300 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें। ध्यान रहे खुदाई के तीन सप्ताह पहले किसी प्रकार के कीटनाशक का उपयोग नहीं करें।

महत्वपूर्ण खबर: एमपी फार्मगेट एप से किसानों को उपज बेचना हुआ आसान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile