Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

युवा कृषि स्नातक बना रहे वर्मी कम्पोस्ट

12 अप्रैल 2023, भोपाल ।  युवा कृषि स्नातक बना रहे वर्मी कम्पोस्ट – मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी गाँव के युवा कृषक और कृषि स्नातक ऋतिक शुक्ला, स्वयं के खेत पर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रहे हैं, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक पंकज शर्मा से बातचीत के अंश –

पंकज शर्मा: वर्मीकम्पोस्ट बनाने की कल्पना कैसे आई ?

ऋतिक शुक्ला : कोरोना काल में घर बैठे बैठे अनेक युवाओं को कुछ नए करते हुए देखा तो मन में बात आई कि कृषि पढ़ाई करने के बाद कृषि से जुड़े व्यवसाय किया जाए तो पास में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर गया। वहां से जैविक कृषि एवं खाद निर्माण के बारे में जाना फिर मन बनाया।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पंकज शर्मा : वर्मीकम्पोस्ट बनाने में किस-किस चीज का उपयोग कर रहे हैं ?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ऋतिक शुक्ला: सबसे पहले तो गौपालकों से गोबर खरीद कर उसमे फसल अवशेष का उपयोग कर रहा हूँ। कुछ मात्रा में नाइट्रोजन बढ़ाने के लिए अजोला का उपयोग भी कर रहा हूँ, साथ में मोहल्ले से गीला  कचड़ा एवं सब्जियों के छिलके भी एकत्रित कर बनाया जा रहा है।

पंकज शर्मा : वर्मीकम्पोस्ट बनाने के लिए कोई प्रशिक्षण प्राप्त किया क्या ?

ऋतिक शुक्ला : जी हां कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर से जुड़ा हुआ हूं, लगातार संपर्क में रहता हूँ जब भी वहां जैविक कृषि से सम्बंधित प्रशिक्षण होता है मैं भाग लेता हूँ और हमेशा कुछ नया सीखता हूँ एवं मेरे खेत में प्रयोग करता रहता हूँ।

पंकज शर्मा : वर्मीकम्पोस्ट इकाई को लेकर आगे की योजना क्या है ?

ऋतिक शुक्ला : इस इकाई को आगे और बढ़ाऊंगा इसे कमर्शियल करना है इसका ब्रांडिंग करने की योजना है साथ में अमेजोन, फ्लिप्कार्ट जैसे ई-कामर्स प्लेटफार्म पर भी इसे किसान बंधुओं को उपलब्ध कराने की योजना है ?

पंकज शर्मा : इस इकाई को शुरू करने पर कैसा अनुभव कर रहे हैं ?

ऋतिक शुक्ला :  पूर्णत: प्राकृतिक रूप से खाद का निर्माण किया जा रहा है जो पर्यावरण, मृदा एवं मानव स्वास्थ के लिए लाभकारी है।

पंकज शर्मा : ब्रांडिंग से पूर्व किसान बंधु आप से लेना चाहें ?

ऋतिक शुक्ला :  जी हाँ किसान बंधु वर्मी कम्पोस्ट प्राप्त करने के लिए  मोबाइल नंबर 9131170358  पर  संपर्क कर सकते हंै।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश के आम, गजक और गेहूं को मिला जीआई टैग