Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धानुका मैक्सयील्ड से मिला भरपूर उत्पादन

Jagdish-Khore

23 मार्च 2023, हरदा । धानुका मैक्सयील्ड से मिला भरपूर उत्पादन – धानुका मैक्सयील्ड से फसलों की अच्छी उपज हुई और भरपूर उत्पादन भी मिला। यह कहना है हरदा जिले के ग्राम कुकरावद निवासी प्रगतिशील किसान जगदीश खोरे का।

श्री खोरे ने बताया कि उनके पास 21 एकड़ कृषि भूमि है जिसमें से इस वर्ष उन्होंने 13 एकड़ में गेहूं और 8 एकड़ में चना बोया है। वह विगत 4 वर्षों से धानुका एग्रीटेक लि. के मैक्सयील्ड का उपयोग करते आ रहे हैं। शुरूआत में थोड़े से क्षेत्र में मैक्सयील्ड का प्रयोग किया था जिसके परिणामस्वरूप फसल की अच्छी वृद्धि और अधिक उपज हुई। इससे प्रभावित होकर अब मैं पूरे खेत में मैक्सयील्ड का उपयोग करता हूँ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री खोरे ने बताया कि मैक्सयील्ड के उपयोग से फसल की अच्छी बढ़वार हुई। गेहूं में अधिक बालियाँ आई और उनमें गेहूं के दाने का अच्छा जमाव हुआ। चना की फसल में अधिक फूल आये। पौधे अधिक स्वस्थ रहे। इन कारणों से पिछले साल की भांति इस वर्ष भी गेहूं और चना की फसल का भरपूर उत्पादन होने की पूरी संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री खोरे ने बताया कि अपने अनुभव के आधार पर वह किसानों को धानुका मैक्सयील्ड का उपयोग करने की सलाह देते हैं। इस संबंध में किसान उनसे मो.: 9753175466 पर संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ