Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफको टोकियो का फसल बीमा रथ रवाना

खरगोन। जिले के कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानाकारी घर बैठे मिल सके इसके लिए जिले में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने रथ तैयार किया जिसको अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल एवं उपसंचालक कृषि श्री एमएल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ जिले के सभी विकासखंडों में घूमकर फसल बीमा कराने के लिये कृषकों को प्रेरित करेगा एवं जानकारी देगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री नीरज खरे सहित कृषि विभाग का अमला उपस्थित था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile