एफएमसी इंडिया ने किसानों के लिए लॉन्च किए पांच नए उत्पाद
लेखक: सचिन बोन्द्रिया
10 जून 2026, भोपाल: एफएमसी इंडिया ने किसानों के लिए लॉन्च किए पांच नए उत्पाद – वैश्विक एग्रोकेमिकल क्षेत्र की सिरमौर कंपनी एफएमसी इंडिया ने भोपाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किसानों के लिए पांच नए उत्पाद लॉन्च किए। फसल संरक्षण, खरपतवार नियंत्रण, पौध पोषण और रोग प्रबंधन से जुड़े इन नवीन उत्पादों को आधुनिक कृषि की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए चैनल पार्टनर्स, वितरक, कृषि आदान विक्रेता एवं व्यापारिक सहयोगी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में एफएमसी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रशांत हेगड़े, कमर्शियल डायरेक्टर श्रीमती पूजा प्रभाकर, आर एंड डी डायरेक्टर डॉ. आनंद कृष्णन, फाइनेंस डायरेक्टर श्री रामचंद्रन, मार्केटिंग हेड श्री जी. मदन मोहन, हर्बिसाइड मैनेजर श्री प्रशांत सिंह, मार्केटिंग कम्युनिकेशन प्रमुख श्री भानु प्रताप जोशी, डिवीजनल हेड श्री रत्नेन्दु गंगराड़े तथा फील्ड मार्केटिंग हेड श्री विपिन चौधरी सहित कंपनी के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कंपनी अधिकारियों ने नए उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं, उनके उपयोग तथा किसानों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उत्पादों पर तकनीकी प्रस्तुतियां भी दी गईं और चैनल पार्टनर्स के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। उपस्थित व्यापारिक सहयोगियों ने नए उत्पादों को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इन्हें किसानों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

रेज़ोनेक्स बना आकर्षण का केंद्र – लॉन्च किए गए उत्पादों में रेसोनेक्स कीटनाशक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह धान में तना छेदक (स्टेम बोरर) के नियंत्रण के लिए विकसित भारत का पहला डिस्पर्सिबल टैबलेट स्वरूप का कीटनाशक है। इसमें एफएमसी की विशेष एक्रियन (AQRION™) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसके कारण किसान टैबलेट को सीधे धान के खेत के पानी में डाल सकते हैं। पानी में घुलने के बाद यह स्वतः फैलकर प्रभावी कीट नियंत्रण सुनिश्चित करता है तथा स्प्रे प्रक्रिया की जटिलताओं को कम करता है।
वायोबेल देगा खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण– वायोबेल हर्बीसाइड रोपित धान में खरपतवार नियंत्रण के लिए विकसित नई और विशिष्ट कार्यप्रणाली वाला उत्पाद है। कंपनी के अनुसार यह कठिन खरपतवारों के प्रबंधन में प्रभावी विकल्प प्रदान करता है और फसल की प्रारंभिक अवस्था में प्रतिस्पर्धी खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ज़ेडेलिस में उन्नत स्याजपायर तकनीक – जेडेलिस कीटनाशक में उन्नत साइज़ीपायर (Cyazypyr®) एक्टिव का उपयोग किया गया है। यह चूसक एवं कुतरने वाले विभिन्न प्रकार के कीटों पर व्यापक नियंत्रण प्रदान करता है। इसकी विशेषता यह है कि यह फसलों को लंबे समय तक सुरक्षा देने में सक्षम है, जिससे किसानों को बेहतर कीट प्रबंधन का लाभ मिलता है।
वायटेग्रिस™ बो-ला से मिलेगा बेहतर पुष्पन– वायटेग्रिस™ बो-ला उच्च सांद्रता वाला बोरॉन आधारित पौध पोषण उत्पाद है। यह फूलों के विकास को बढ़ावा देकर बेहतर फलन एवं अधिक उत्पादन में सहायता करता है। बोरॉन की कमी वाले क्षेत्रों में यह उत्पाद पौधों की वृद्धि एवं गुणवत्ता सुधारने में उपयोगी माना जाता है।
राइम फफूंदनाशी से शीथ ब्लाइट पर नियंत्रण- राइम फफूंदनाशी नवीन ट्रायाजोल समूह का उत्पाद है, जिसे विशेष रूप से धान में शीथ ब्लाइट रोग के प्रभावी नियंत्रण के लिए विकसित किया गया है। यह रोग प्रबंधन के साथ फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बनाए रखने में सहायक है।
कार्यक्रम के समापन पर कंपनी अधिकारियों ने कहा कि अनुसंधान आधारित इन नए उत्पादों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक, प्रभावी और उपयोग में सरल समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये नवाचार किसानों को बेहतर फसल सुरक्षा, अधिक उत्पादन और टिकाऊ कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

