कम्पनी समाचार (Industry News)किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)

धानुका मैक्सयील्ड से मिला भरपूर उत्पादन

Jagdish-Khore

23 मार्च 2023, हरदा । धानुका मैक्सयील्ड से मिला भरपूर उत्पादन धानुका मैक्सयील्ड से फसलों की अच्छी उपज हुई और भरपूर उत्पादन भी मिला। यह कहना है हरदा जिले के ग्राम कुकरावद निवासी प्रगतिशील किसान जगदीश खोरे का।

Advertisement
Advertisement

श्री खोरे ने बताया कि उनके पास 21 एकड़ कृषि भूमि है जिसमें से इस वर्ष उन्होंने 13 एकड़ में गेहूं और 8 एकड़ में चना बोया है। वह विगत 4 वर्षों से धानुका एग्रीटेक लि. के मैक्सयील्ड का उपयोग करते आ रहे हैं। शुरूआत में थोड़े से क्षेत्र में मैक्सयील्ड का प्रयोग किया था जिसके परिणामस्वरूप फसल की अच्छी वृद्धि और अधिक उपज हुई। इससे प्रभावित होकर अब मैं पूरे खेत में मैक्सयील्ड का उपयोग करता हूँ।

श्री खोरे ने बताया कि मैक्सयील्ड के उपयोग से फसल की अच्छी बढ़वार हुई। गेहूं में अधिक बालियाँ आई और उनमें गेहूं के दाने का अच्छा जमाव हुआ। चना की फसल में अधिक फूल आये। पौधे अधिक स्वस्थ रहे। इन कारणों से पिछले साल की भांति इस वर्ष भी गेहूं और चना की फसल का भरपूर उत्पादन होने की पूरी संभावना है।

Advertisement8
Advertisement

श्री खोरे ने बताया कि अपने अनुभव के आधार पर वह किसानों को धानुका मैक्सयील्ड का उपयोग करने की सलाह देते हैं। इस संबंध में किसान उनसे मो.: 9753175466 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement8
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ

Advertisements
Advertisement5
Advertisement