फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन की पत्तियों की शिराएं काली पड़ रही हों तो क्या करें? जानें बीमारी और बचाव का उपाय  

04 सितंबर 2026, नई दिल्ली: सोयाबीन की पत्तियों की शिराएं काली पड़ रही हों तो क्या करें? जानें बीमारी और बचाव का उपाय – सोयाबीन की पत्तियों की निचली सतह की शिराएं काली पड़ना एन्थ्राक्नोज रोग का शुरुआती लक्षण है। इस संबंध में ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI), इंदौर की 31 अगस्त 2026 की साप्ताहिक सोयाबीन सलाह में किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और लक्षण दिखाई देने पर शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

पत्तियों की शिराएं काली पड़ना है शुरुआती लक्षण

एन्थ्राक्नोज एक फफूंदजनित रोग है। इसकी शुरुआत सोयाबीन की पत्तियों की निचली सतह पर दिखाई देती है, जहां शिराएं काली पड़ने लगती हैं। समय पर रोग का नियंत्रण नहीं करने पर यह धीरे-धीरे फलियों सहित पूरे पौधे को प्रभावित कर सकता है। इससे पौधा काला होकर सूख सकता है। ICAR-NSRI की सलाह के अनुसार लगातार बारिश होने पर एन्थ्राक्नोज रोग के संक्रमण की संभावना रहती है। ऐसे में किसानों को नियमित अंतराल पर अपनी फसल की निगरानी करने की सलाह दी गई है।

लक्षण दिखते ही करें छिड़काव

रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर इसके नियंत्रण के लिए निम्न में से किसी एक का छिड़काव करने की सलाह दी गई है—

टेबुकोनाजोल 25.9 EC — 625 मिलीलीटर/हेक्टेयर
टेबुकोनाजोल 38.39 SC — 625 मिलीलीटर/हेक्टेयर
टेबुकोनाजोल 10% + सल्फर 65% WG — 1.25 किलोग्राम/हेक्टेयर
कार्बेन्डाजिम 12% + मैनकोजेब 63% WP — 1.25 किलोग्राम/हेक्टेयर

ICAR-NSRI ने रोग के लक्षण दिखाई देने पर प्रारंभिक अवस्था में ही नियंत्रण के लिए इन अनुशंसित फफूंदनाशकों के छिड़काव की सलाह दी है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture