Crop Cultivation (फसल की खेती)

गेंहू की इन किस्मों से उत्तरप्रदेश के किसान होंगे समृध्द, जाने बुआई का सही समय

Share

18 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: गेंहू की इन किस्मों से उत्तरप्रदेश के किसान होंगे समृध्द, जाने बुआई का सही समय – खरीफ फसलों की कटाई  का समय चल रहा हैं और रबी फसलों की बुवाई का समय शुरू होने वाला हैं। गेंहू की फसल उत्तरप्रदेश के किसानों के लिए एक अहम फसल हैं। इसका कुल क्षेत्र पूरे भारत में पहले स्थान पर हैं। किसानों को अच्छी फसल लेने के लिए रबी सीजन की प्रमुख फसल गेंहू की किस्मों का चयन करना होगा, जिनसे किसानो को बंपर पैदावार प्राप्त हो सकें।

उत्तरप्रदेश में जलवायुविक क्षेत्रवार स्थितियों के हिसाब से गेहूँ की किस्मों को 9 भागों में बांटा गया हैं, जोकि निम्न हैं-

1. भावर एवं तराई क्षेत्र जनपद

सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच एवं श्रावस्ती का उत्तरी भाग।

बुआई का समयअ. अक्टूबर का द्वितीय पक्ष
असिंचित दशाएच.यू.डब्लू-533, के. 8027 के.-9351 एच.डी.-2888
बुआई का समयब. नवम्बर का प्रथम पक्ष (भावर भूमि के लिए)
असिंचित दशाके.-8027, के. 8962, के.-9465, के. 9351
सिंचित दशायू.पी.-2338, डब्लू.एच.-542, पी.बी.डब्लू.-343, यू.पी.-2382, एच.डी.-2687, के.-9107, पी.बी.डब्लू.-590, के.-9006, डी.बी.डब्लू-17, पी.बी.डब्लू-550, के-307 (शताब्दी)
बुआई का समयस. विलम्ब से बुआई 25 दिसम्बर तक।
सिचित दशाराज-3765, पी.बी.डब्लू.-373, के.-9162, यू.पी.-2425 नैना एन.डब्लू-1076, नैना (के.-9533), डी.बी.डब्लू.-14 डी.बी.डब्लू.-16, के.-9423, पी.बी.डब्लू.-590.
2. पश्चिमी मैदानी क्षेत्र जनपद

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर।

बुआई का समयअ. अक्टूबर का द्वितीय पक्ष से नवम्बर का प्रथम पक्ष
असिंचित दशाके.-8027 (मगहर), एच.यू.डब्लू.एस.-533
बुआई का समयब. नवम्बर का द्वितीय पक्ष।
असिंचित दशापी.बी.डब्लू.-175, के. 8027,, के.-8962, के.-9465, के. -9351, डब्लू. एच.-147
सिंचित दशायू.पी.-2338, डब्लूएच.-542, पी.बी.डब्लू.-343, यू.पी.-2382, एच.डी.-2687, के.-9107, पी.बी.डब्लू.-502, के.-9006, डी.बी.डब्लू.-17, पी.बी.डब्लू.-550, के -307 (शताब्दी), एच.डी.-2967
बुआई का समयस. विलम्ब से बुआई 25 दिसम्बर तक।
सिंचित दशाराज-3765, यू.पी.-2338, पी.बी.डब्लू.-373, के.-8020, यू.पी.-2425, एन.डब्लू-1076, के-9423,
के.-7903, नैना (के-9533), डी.बी.डब्लू.-16
3. मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र जनपद

बिजनौर, ज्योतिबाफूलेनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, पीलीभीत।

बुआई का समय-असिंचित दशा, सिंचित दशा-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अनुसार।

4. दक्षिणी-पश्चिमी अर्धशुष्क क्षेत्र जनपद

अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा।

बुआई का समयअ. अक्टूबर का द्वितीय पक्ष।
असिंचित दशाके.-8027, एच.यू.डब्लू-533, के.-9351
बुआई का समयब. नवम्बर का प्रथम पक्ष।
असिंचित दशाके.-8027, के.-8962, के.-9465, के.-9351, के.-9644
बुआई का समयस. समय से बुआई 25 नवम्बर तक।
सिंचित दशापी.बी.डब्लू.-343, यू.पी.-2338, के.-9006, के.-9107, के.-307, एच. डी.-2687,यू.पी.-2382, पी.डी.डब्लू-233, पी.डी.डब्लू.-215, डब्लू.एच.-896, एच.आई.-8381, पी.बी.डब्लू.-502
बुआई का समयद. विलम्ब से बुआई 25 दिसम्बर तक।
मालवीय-234, यू.पी.-2338, राज-3077, राज-3765, पी.बी.डब्लू.-373, यू.पी.-2425, के.-9162, के.-7903, के.-9533, एन. डब्लू-1076, डी.बी.डब्लू-16
ऊसर क्षेत्र हेतुके.आर.एल. 1-4 के.-8434, के.आर.एल.-19, एन.डब्लू-1067, के.आर.एल.-210, के.आर.एल.-213, के.-8434
5. मध्य मैदानी क्षेत्र जनपद

शाहजहॉपुर, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर नगर ,कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशाम्बी, इलाहाबाद, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, खीरी, हरदोई।

बुआई का समयअ. अक्टूबर के द्वितीय पक्ष से नवम्बर के प्रथम पक्ष तक।
असिंचित दशाके.-8962, के.-9465, मालवीय-533, के.-9351, एच.डी.-2888
बुआई का समयब.नवम्बर के प्रथम सप्ताह से 25 नवम्बर तक।
सिंचित दशा (समय से)पी.बी.डब्लू.-343, यू.पी.-2338, डब्लू एच.-542, के.-9107, के.-9006 एच.पी-1731, एन.डब्लू-1012, यू.पी.-2382, एच.यू.डब्लू.-468, पी.बी.डब्लू.-443, एच.डी. 2733, एच.डी. 2888, के.-307 (शताब्दी)
बुवाई का समयस. विलम्ब से बुआई 25 दिसम्बर तक।
सिंचित दशामालवीय-234, के.-7903, यू.पी.2338, के.-9162, के.-9533, एच.डी.-2643, एच.पी.-1744, एन.डब्लू.-1014, यू.पी.-2425, एन.डब्लू.-2036, डी.बी.डब्लू.-14 पी.बी.डब्लू.-524 एन. डब्लू-1076, एच.यू.डब्लू.-510, के.-9423
खादर भूमि के लियद. नवम्बर का द्वितीय पक्ष, के.-8962, के.-9465, एच.डी.आर.-77, के.-9351
ऊसर क्षेत्र हेतु (सिंचित दशा व समय से बुवाई)के.आर.एल. 1-4, के.आर.एल.-19, के.-8434
एन.डब्लू-1067, के.आर.एल.-210 एवं के.आर.एल.-213
6. बुन्देलखण्ड क्षेत्र जनपद

झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट।

बुवाई का समय. अक्टूबर का द्वितीय पक्ष।
असिंचित दशासी.-306, सुजाता के.-8962, के.-9465, के.-9351, एच डब्लू.-2004 आरनेज (9-30-1), लोक-1 एच.डी.-2888
7. उत्तरी-पूर्वी मैदानी क्षेत्र जनपद

बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया

बुवाई का समयअ. अक्टूबर का द्वितीय पक्ष से नवम्बर का प्रथम पक्ष।
असिंचित दशाके.-8962, के.-9465, के.-9351, एच.डी.आर.-77 एच.यू.डब्लू.-533, एच.डी.-2888
बुवाई का समयब. समय से बुआई (नवम्बर का प्रथम पक्ष से द्वितीय पक्ष तक)
सिंचित दशाके.-9107, एच.पी.-1731, के.-9006, एन.डब्लू.-1012, यू.पी.-2382, एच.पी.-1761, एच.यू.डब्लू-468, एच.डी.-2733, एच.डी.2824, पी.बी.डब्लू.-343, पी.वीडब्लू-443, यू.पी.-2338, के.-0307, पी.बी.डब्लू.-502, सी.बी.डब्लू.-38, राज 4120, डी.बी.डब्लू-39, एन.डब्लू.-5054
बुवाई का समयस. विलम्ब से बुआई (25 दिसम्बर तक)
सिंचित दशाडी.बी.डब्लू.-14, मालवीय-234, एच.पी.-1633, एच.पी.-1744, एन-डब्लू.-1014 एन.डब्लू-2036, एच.डी.-2643, यू.पी.-2425, के-9162, पी.बी.डब्लू.-373, एन-डब्लू.-1076, एच.डब्लू.-2045, के.-9423, के.-7903 पी.बी.डब्लू.-524, एच.आई.-1563, एन.डब्लू.-5054
ऊसरीली भूमिके.आर.एल.-1-4, के.आर.एल.-19, राज-3077, लोक-1, के.-8434, एन.डब्लू.-1076
सिंचित दशाएन.डब्लू.-1067, के.आर.एल.-210, एवं 213.
8. पूर्वी-मैदानी क्षेत्र जनपद

बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, संत रविदासनगर, वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया।

बुआई का समय, सिंचित एवं असिंचित दशा उत्तरी-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के अनुसार।

9. विन्ध्यक्षेत्र जनपद

इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र ।

बुवाई का समयअ. नवम्बर का प्रथम पखवारा।
असिंचित दशाके.-8962, के.-9465, के.-9351, एच.यू.डब्लू.-533, एच.डी.-2888
बुवाई का समयब. नवम्बर भर
सिंचित दशायू.पी.2338, डब्लू.एच.-542, के.-9006, एच.पी.-1731, एन.डब्लू.-1012, यू.पी.-2382 के.-9107, एच.यू.डब्लू.-468, पी.बी.डब्लू.-343, के.-307
बुवाई का समयस. नवम्बर के द्वितीय पक्ष से दिसम्बर का प्रथम पक्ष तक
सिंचित दशायू.पी.-2338, एच.पी.-1731, मालवीय-468, पी.बी.डब्लू.-373, मालवीय-234, एच.डी.-2643, एच.पी -1744, एन.डब्लू.-1014, यू.पी.-2425, के.-9423, एन. डब्लू.-2036, एन. डब्लू.-1076, एच.यू डब्लू.-510, के-307
ऊसरी भूमि के लियेके.आर.एल-19, लोक-1, एन. डब्लू.-1067, एन.डब्लू.-1076, के.आर. एल.-210, एवं 213 ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements