मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए ICAR द्वारा अनुशंसित सोयाबीन किस्में
22 मई 2026, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए ICAR द्वारा अनुशंसित सोयाबीन किस्में – आईसीएआर-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने मध्य क्षेत्र के लिए सोयाबीन की अनुशंसित किस्मों की सूची जारी की है। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश का बुन्देलखण्ड क्षेत्र, राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र शामिल हैं।
संस्थान के अनुसार इस क्षेत्र के लिए अनुशंसित प्रमुख सोयाबीन किस्मों में NRC 150, JS 21-72, NRC 142, JS 23-03, JS 23-09, MAUS 731, गुजरात सोया 4, JS 22-12, JS 22-16, NRC 165 और NRC 157 शामिल हैं।
महाराष्ट्र के लिए MAUS 725 और फुले दुर्वा (KDS 992) को भी अनुशंसित किया गया है। इसके अलावा RVSM 2011-35, AMS 100-39 (PDKV अम्बा), MACS 1520, RSC 10-46, RSC 10-52 तथा AMS-MB-5-18 (सुवर्ण सोया) को भी सूची में शामिल किया गया है।
संस्थान द्वारा जारी सूची में NRC 152, NRC 138, RVS 76, NRC 130, NRC 131, NRC 136, PKV येलो गोल्ड, JS 20-94, JS 20-98 तथा G Soy 4 (सोरठ सोनाली) जैसी किस्मों का भी उल्लेख किया गया है।
आईसीएआर-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा इन किस्मों को विभिन्न सोयाबीन उत्पादक क्षेत्रों के लिए अनुशंसित किया गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बीज खरीदने से पहले कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र या राज्य कृषि विभाग से जानकारी प्राप्त करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

