Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, पत्तियों पर पानी जैसे दाग दिखें तो तुरंत करें ये उपाय

04 सितंबर 2026, नई दिल्ली: सोयाबीन में राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट का खतरा, पत्तियों पर पानी जैसे दाग दिखें तो तुरंत करें ये उपाय – सोयाबीन की फसल में राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट रोग की शुरुआत पत्तियों पर पानी जैसे दाग के रूप में होती है। समय पर इसका नियंत्रण नहीं करने पर प्रभावित पौधे पूरी तरह सूख सकते हैं। सोयाबीन की मौजूदा फसल स्थिति को देखते हुए ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI) इंदौर, ने किसानों को रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

पत्तियों पर पानी जैसे दाग दिखें तो रखें ध्यान

राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट के शुरुआती लक्षण पत्तियों पर पानी जैसे दाग के रूप में दिखाई देते हैं। यदि इस अवस्था में रोग का नियंत्रण नहीं किया जाता है तो प्रभावित पौधे पूरी तरह सूख सकते हैं।

इन फफूंदनाशकों का करें छिड़काव

ICAR-NSRI की सलाह के अनुसार रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण के लिए फ्लुक्सापायरोक्साड 167 ग्राम/लीटर + पायरोक्लोस्ट्रोबिन 333 ग्राम/लीटर SC का 300 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। इसके अलावा पायरोक्लोस्ट्रोबिन 133 ग्राम/लीटर + एपॉक्सिकोनाजोल 50 ग्राम/लीटर SE का 750 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से भी छिड़काव किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें