National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)Crop Cultivation (फसल की खेती)

देश में रबी बुवाई में आई तेजी

Share

कुल बोनी 346.13 लाख हेक्टेयर में हुई

  • (नई दिल्ली कार्यालय)

30 नवंबर 2021, देश में रबी बुवाई में आई तेजी  – देश में अब तक 346 लाख 13 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 322 लाख 70 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी जो लगभग 23 लाख हेक्टेयर अधिक है। देश में बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है, अब तक 138 लाख 35 हजार हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 133 लाख 84 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस प्रकार गेहूं की बोनी लगभग 4.5 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में हो गई है। चालू रबी में तिलहनों का रकबा तेजी से बढ़ा है। वहीं दलहनी फसलों की बुवाई भी गत वर्ष की तुलना में 3.5 लाख हेक्टेयर में अधिक हो गई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी बुवाई के फसलवार आंकड़ों के अनुसार अब तक 138.35 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो गई है। जबकि लक्ष्य 303.6 लाख हे. रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में गेहूं 133.84 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। वहीं धान की बोनी अब तक 7.78 लाख हेक्टेयर में हुई है।

देश में तिलहनी फसलों का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। 77.38 लाख हेक्टेयर की तुलना में अब तक 76.60 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी जा चुकी हैं जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 16 लाख हेक्टेयर से अधिक है क्योंकि गत वर्ष अब तक 60.15 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी गई थीं। देश की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 15.5 लाख हेक्टेयर अधिक है। अभी तक 71.85 लाख हे. में सरसों की बुवाई हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 55.96 लाख हेक्टेयर में सरसों बोई गई थी। वहीं मोटे अनाजों की बुवाई 25.87 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है।

देश में दलहनी फसलों की बुवाई अब तक 97.53 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसमे चने की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 4.80 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है।
गत वर्ष 65.21 लाख हे. में बोनी हो गई थी। जबकि इस वर्ष अब तक 70.01 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। चने का सामान्य क्षेत्र 95.66 लाख हे. है। इसी प्रकार मटर की बोनी 7.18 लाख हेक्टेयर में एवं मसूर की बोनी 10.94 लाख हेक्टेयर में हुई है।

प्रमुख रबी फसलों की बुवाई

26 नवम्बर 2021 की स्थिति (लाख हे. में)

फसल सामान्य क्षेत्र  बुवाई
    2021 2020
गेहूं 303.06 138.35 133.84
धान 42.51 7.78 7.89
दलहन 146.14 97.53 94.02
चना 95.66 70.01 65.21
मसूर 13.9 10.94 11.07
मोटे अनाज 56.05 25.87 26.8
ज्वार  31.75 17.15 18.34
मक्का 18.15 4.49 4.52
तिलहन 77.38 76.6 60.15
सरसों  61.55 71.85 55.96
कुल 625.14 346.13 322.7
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *