Crop Cultivation (फसल की खेती)

छिंदवाड़ा जिले की प्राकृतिक खेती में पहचान बनाएं : श्री गिरिराज सिंह

Share

30 अगस्त 2022, छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा जिले की प्राकृतिक खेती में पहचान बनाएं : श्री गिरिराज सिंह – प्राकृतिक तरीके से खेती करते हुए उससे उत्पादित अनाज की गुणवत्ता मनुष्य के लिए सर्वोत्तम साबित होती है। जिले में भी इस दिशा में काम किए जायें। जब बात प्राकृतिक खेती की हो तो छिंदवाड़ा जिले का नाम प्रमुखता से लिया जाए। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने छिंदवाड़ा प्रवास पर कृषि अधिकारियों से चर्चा में उक्त बात कही।

केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण करते हुए मक्का फसल की उन्नत किस्म को देखा। केंद्र के सह संचालक डॉ. विजय पराडक़र ने कृषि अनुसंधान में किये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। जिले के उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने छिंदवाड़ा जिले में कृषि विभाग द्वारा कराई जा रही गतिविधियां प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, फसल विविधीकरण आदि पर विस्तार से जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर: नर्मदापुरम संभाग में कई जगह बारिश, मोहखेड़ में 74.4 मिमी वर्षा

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *