जानिए बासमति धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: जानिए बासमति धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण – बासमति धान की कीमतों में आया उछाल, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 14.15% की वृध्दि, वही पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 6.52% वृध्दि देखी गई।
बासमति धान खरीफ सीजन की प्रमुख खाद्यान्न फसल हैं। भारत में चावल सबसे महत्वपूर्ण भोज्य पदार्थ है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में बासमति धान की खेती प्रमुख रूप से की जाती हैं। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंडियों में बासमति धान की औसत कीमत 3,683.8 रूपये प्रति क्विंटल हैं।
अगर इस महीने के बासमति धान के मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो नवंबर 2023 में सबसे अधिक बासमति धान की कीमत हरियाणा और राजस्थान की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। हरियाणा मंडी में बासमति धान का औसत रेट 4,211 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही राजस्थान की मंडी में बासमति धान का औसत रेट 3,776 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।
मंडी रेट विश्लेषण
इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो बासमति धान की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के बासमति धान की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि अक्टूबर 2023 में और इस महीने यानि नवंबर 2023 में 14.15 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।
इस महीने, पिछले महीने की तुलना में बासमति धान के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि हरियाणा में 19.83 प्रतिशत हुई हैं। हरियाणा में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) बासमति धान की औसत कीमत 3,514 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 4,211 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि उत्तरप्रदेश में 8.27 प्रतिशत हुई हैं। उत्तरप्रदेश में पिछले महीने (अक्टूबर 2023) बासमति धान की कीमत 3,130 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (नवंबर 2023) बढ़कर 3,389 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।
नवंबर 2022 में क्या था बासमति धान का मूल्य ?
नवंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो बासमति धान की कीमत में पिछले साल नवंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के बासमति धान की कीमतों की तुलना की जाये तो नंवबर 2022 और नवंबर 2023 में 6.52 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। वही नवंबर 2022 की तुलना में नवंबर 2023 में सिर्फ पंजाब राज्य की मंडी में गिरावट देखी गई हैं। पंजाब में बासमति धान की औसत रेट में 1.42 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।
बासमति धान की फसल का नवंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्य | कीमतें नवंबर 2023 | कीमतें अक्टूबर 2023 | कीमतें नवंबर, 2022 | % परिवर्तन(पिछले माह की तुलना में) | % परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में) |
छत्तीसगढ़ | 1450 | __ | __ | ||
हरियाणा | 4211 | 3514 | 3792 | 19.83 | 11.05 |
केरल | 9888 | __ | __ | ||
मध्य प्रदेश | 3636 | 3085 | 3183 | 17.86 | 14.23 |
पंजाब | 3407 | 3065 | 3456 | 11.16 | -1.42 |
राजस्थान | 3776 | 3323 | 3762 | 13.63 | 0.37 |
तमिलनाडु | 1769 | 1900 | __ | __ | |
तेलंगाना | 2060 | 2060 | __ | __ | |
उत्तर प्रदेश | 3389 | 3130 | 3127 | 8.27 | 8.38 |
औसत | 3683.8 | 2849.43 | 3624.22 |
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम)