फसल की खेती (Crop Cultivation)

जानिए भारत में उगाये जाने वाली अखरोट की प्रमुख किस्में और खेती का क्षेत्र

14 मार्च 2023, नई दिल्ली: जानिए भारत में उगाये जाने वाली अखरोट की प्रमुख किस्में और खेती का क्षेत्र – अखरोट (जुगलांस प्रजातियाँ) देश का अति महत्वपूर्ण शीतोष्ण फल है। भारत में अखरोट अलग-अलग आकारों एवं आकृतियों के पाए जाते हैं। भारतीय अखरोटों की चार श्रेणियाँ अर्थात कागज़ी खोलदार, पतला-खोलदार, मध्यम खोलदार, सख्त खोलदार अखरोट है। अखरोट 900 से 3000 फुट तक की ऊंचाई पर फलता है ।

भारत के विभिन्न राज्यों में उगाए जाने वाले अखरोटों की किस्में हैं:
जम्मू और कश्मीरलेक इंग्लिश, ड्रेनोवस्की और ओपक्स कॉलचरी 
हिमाचल प्रदेशगोबिन्द, यूरेका, प्लेसेन्टिया, विल्सन फ्रैंकुयेफे और कश्मीर अंकुरित  
उत्तरान्चलचकराता सिलेक्शन्स
जानिए भारत में उगाये जाने वाली अखरोट की प्रमुख किस्में और खेती का क्षेत्र
Advertisements
Advertisement
Advertisement
खेती के क्षेत्र :

भारत में जम्मू और कश्मीर, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश प्रमुख उपजाऊ क्षेत्र है। कुल क्षेत्र एवं उत्पादन में जम्मू और कश्मीर में सर्वाधिक क्षेत्र में अखरोट की खेती की जाती है।

भारत तथ्य और आंकड़े :

वर्ष 2021-22 के दौरान देश ने 2,482.59 मीट्रिक टन अखरोट का निर्यात विश्वभर में किया गया और 73.98 करोड़ रुपए / 9.88 मिलियन अमरीकी डॉलर अर्जित किए।

प्रमुख निर्यात लक्ष्य (2021-22) : संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, यू.के., जिबूती, जर्मनी और न्यूजीलैंड।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement