Crop Cultivation (फसल की खेती)

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने पीला मोजेक रोग पर नियंत्रण की जारी की सलाह 

Share

21 जुलाई 2023, भोपाल: भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने पीला मोजेक रोग पर नियंत्रण की जारी की सलाह – राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पीला मोज़ेक रोग प्रारंभ होने की सूचना है। इस रोग के नियंत्रण हेतु भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की तरफ से सोयाबीन कृषकों को उपयोगी सलाह है कि किसान तत्काल रोगग्रस्त पौधों को खेत से उखाड़कर निष्कासित करें तथा इन रोगों को फ़ैलाने वाले वाहक सफ़ेद मक्खी की रोकथाम हेतु पूर्वमिश्रित कीटनाशक थायोमिथोक्सम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन (125मिली/हे) या बीटासायफ्लुथ्रिन+इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली/हे) का छिड़काव करें। इनके छिड़काव से तना मक्खी का भी नियंत्रण किया जा सकता है। यह भी सलाह है कि सफ़ेद मक्खी के नियंत्रण हेतु कृषकगण अपने खेत में विभिन्न स्थानों पर पीला स्टिकी ट्रैप लगाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements