Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

भिन्डी की कटाई के बाद IARI की खाद प्रबंधन सलाह से बढ़ाएं उत्पादन

17 जून 2025, नई दिल्ली: भिन्डी की कटाई के बाद IARI की खाद प्रबंधन सलाह से बढ़ाएं उत्पादन – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने भिन्डी की खेती करने वाले किसानों के लिए कटाई के बाद पोषण प्रबंधन पर महत्वपूर्ण सलाह दी है। भिन्डी की फसल में जब पहली कटाई हो जाए तब IARI ने प्रति एकड़ 5 से 10 किलोग्राम यूरिया डालने की सिफारिश की है। यह उर्वरक पौधों को नई बढ़वार के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराता है।

यूरिया देने के बाद हल्की सिंचाई करनी चाहिए जिससे यूरिया घुलकर पौधों तक पहुंचे और पौधों की वृद्धि को बल मिले। यह पोषण प्रबंधन पौधों को नई फुलवारी और फलों के उत्पादन के लिए तैयार करता है।

IARI ने किसानों को भिन्डी की फसल में कीटों जैसे माइट, जेसिड और हॉपर पर लगातार निगरानी रखने की सलाह दी है। समय रहते इन कीटों पर नियंत्रण से फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

IARI की इन वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान भिन्डी के उत्पादन को लगातार बढ़ा सकते हैं और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com