Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मूंग बोने से पहले बीज उपचार कैसे करे

10 अप्रैल 2024, भोपाल: मूंग बोने से पहले बीज उपचार कैसे करे – मृदा व बीज जनित रोगों की रोकथाम और बेहतर उपज प्राप्त करने के लिये मूंग बीज को कवक रोधी जैव रासायनों राइजेबियम और फास्फोरस घुलित जीवाणु (पी.एस.बी.) से उपचारित किया जाना चाहिये। मृदा जनित रोगों की रोकथाम के लिये बीज को 5-10 किग्रा. ट्राइकोडर्मा (1&108 सीएफयू/ग्राम.) अथवा 2.5 ग्राम थीरम या 2 ग्राम कार्बोन्डाजिम प्रति किग्रा. की दर से उपचारित करें। बीज उपचार के बाद उपचारित बीज में राइजोबियम कल्चर मिला दें। 10 किग्रा बीज क लिये 1 पैकेट (250 ग्राम) राइज़ोबियम कल्चर पर्याप्त होता है। राइजोबियम कल्चर के बीज उपचार से जड़ों में गाँठें अधिक बनती हैं, 10-15 उपज में वृद्धि होती है और अगली फसल में नाइट्रोजन की मात्रा भी कम लगती है। राइज़ोबियम कल्चर ग्रीष्म कालीन मूँग के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस मौसम में प्राकृतिक सुक्ष्माणुओं संख्या भी कम ही रहती है। 10 किग्रा. बीज में 250 ग्राम राइजोबियम (स्थानीय स्ट्रेन को प्राथमिकता दें) आधा लीटर पानी व 50 ग्राम मोलास भलीभाँति मिलायें। बुआई बुआई से पूर्व उपचारित बीज को छाया में 2-3 घंटे के लिये सुखा लेना चाहिये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile