Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

कपास (91-120 दिन) में टिंडे की सुंडियों पर नियंत्रण कैसे करें?

17 जुलाई 2023, भोपाल: कपास (91-120 दिन) में टिंडे की सुंडियों पर नियंत्रण कैसे करें? – केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान- सिरसा, हरियाणा ने नरमा कपास फसल  की उच्च पैदावार प्राप्त करने के लिए किसानों को सलाह जारी की हैं। इस सलाह में संस्थान द्वारा नरमा कपास किसानों को 91-120 दिन के टिंडे की सुंडियों के प्रकोप से फसल को बचाने व इन कीटो पर नियंत्रण करने के बारे में बताया गया हैं।

कपास में चित्तीदार सूंडी व अमेरिकन सुंडी का नियंत्रण-

गुलाबी अमेरिकन व चित्तीदार सुंडी के नियंत्रण के लिए 61-90 दिन तक वाले कीटनाश का प्रयोग करें। इसके अलावा हमेशा कीटनाशक बदल कर प्रयोग करें। कपास (91-120 दिन) में टिंडे की सुंडियों पर नियंत्रण निम्नलिखित तरीक से करें-

कपास में गुलाबी सुंडी का नियंत्रण-

गुलाबी सुंडी का प्रकोप होने पर, क्लोरपाइरीफॉस 20 ई.सी.(1250 मि.ली.) या थियोडीकार्ब. 75 डब्ल्यू.पी.(560-1000 ग्राम) या क्विनोलफॉस 20 एस.एफ.(1250-2250 मि.ली.) या प्रोफेनोफॉस 50 ई. सी.(1250-2000 मि.ली.) या इंडोक्साकार्ब 14.5 ई.सी.(500 मि.ली.) या इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एस.जी.(250 ग्राम) प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कपास में चित्तीदार सूंडी व अमेरिकन सुंडी का नियंत्रण-

देशी कपास व अमेरिकन कपास में चित्तीदार सूंडी व अमेरिकन सुंडी के नियंत्रण के लिए स्पिनोसेड 45 एस.सी. (150 मि.ली.) या फलुबेंडियामाइड 480 एस.सी. (अमेरिकन सुंडी) (100 मि.ली.) या इंडोक्साकार्ब 14.5 ई.सी. (500 मि.ली.) या स्पिनटोराम 11.7 एस.सी. (425 मि.ली.) या क्लोरेट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. (अमेरिकन सुंडी) (150 मि.ली) प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )