Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

अरहर की उच्च उपज देने वाली किस्में: IARI के बीज शोधन व नमी प्रबंधन सुझाव

17 जून 2025, नई दिल्ली: अरहर की उच्च उपज देने वाली किस्में: IARI के बीज शोधन व नमी प्रबंधन सुझाव – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने अरहर की बुआई के लिए अनुकूल मौसम का सुझाव देते हुए इसे बोने की सलाह दी है। खेत में नमी बनाए रखना आवश्यक है ताकि बीजों का अंकुरण अच्छा हो सके।

अरहर की उच्च उपज देने वाली किस्में

IARI के अनुसार, बीज बोने से पूर्व अरहर के बीजों का राइजोबियम कल्चर और फॉस्फेट घुलनशील जीवाणु (PSB) से उपचार करना चाहिए जिससे फसल की उपज में वृद्धि होती है। IARI ने उच्च उपज देने वाली अरहर की किस्मों में पूसा अरहर-16, पूसा 2001, पूसा 2002, पूसा 991, पूसा 992, पारस और मनक को शामिल किया है।

ये किस्में कम समय में पकने, रोग प्रतिरोधकता और अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। प्रमाणित बीजों का चयन कर किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com