Crop Cultivation (फसल की खेती)

लहसुन की किस्म यमुना सफ़ेद

Share

04 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म यमुना सफ़ेद – यमुना सफेद (जी-1) लहसुन की एक उन्नत किस्म हैं। इसके प्रत्येक शल्क कन्द ठोस तथा बाह्य त्वचा चांदी की तरह सफेद व कली क्रीम के रंग की होती है। इसके प्रत्येक कंद में कलियों की संख्या 25-30  होती हैं। कंद का व्यास 4.0-4.5 सेमी होता है । इनमें 38 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 40% शुष्क पदार्थ और 29 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होते हैं।

इस किस्म की फ़सल 140-150 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी औसत उपज 150-175 क्विंटल/हेक्टेयर होती है। इस किस्म को भारत सरकार द्वारा पूरे देश में खेती के लिए अधिसूचित किया गया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements