Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्य प्रदेश के किसान उगा रहे हैं सुपरफूड फसल ‘क्विनोआ’

10 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश के किसान उगा रहे हैं सुपरफूड फसल ‘क्विनोआ’ – मध्य प्रदेश के किसान अब क्विनोआ की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। मंदसौर मंडी में इन दिनों क्विनोआ की अच्छी खरीदी हो रही है। हाल के वर्षों में इस फसल को अपनाने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ी है और मंडी में इसकी कीमत भी आकर्षक स्तर पर बनी हुई है।

गुणवत्ता के अनुसार क्विनोआ की खरीद दर 2,500 रुपये से लेकर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहती है। खासतौर पर लाल क्विनोआ को सामान्य किस्मों की तुलना में अधिक दाम मिल रहे हैं। किसानों के अनुसार, एक बीघा (लगभग आधा एकड़) क्षेत्र से औसतन 5 से 6 क्विंटल तक उपज प्राप्त होती है।

क्विनोआ की खेती की लागत बेहद कम है और यह पानी की कम खपत वाली फसल मानी जाती है। इसमें रखरखाव कम लगता है और कृषि रसायनों का भी न्यूनतम उपयोग करना पड़ता है। बुवाई के लिए एक बीघा में लगभग 800 ग्राम से 1 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है, जो स्थानीय किसानों से आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत संवाददाता प्रकाश दुबे ने मंदसौर जिले के किसान खारोल जी से बातचीत की। खारोल जी पिछले तीन वर्षों से क्विनोआ की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रबी/सर्दियों के मौसम की फसल है और कम लागत में अच्छा लाभ देती है। क्विनोआ की खासियत है कि यह सूखे की स्थिति में भी टिकाऊ रहती है और किसानों के लिए एक स्थायी आय का विकल्प बन रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture