Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मूल्य श्रृंखला विकास के लिए गेंहू की बायोफोर्टिफाइड किस्में

20 नवम्बर 2023, भोपाल: मूल्य श्रृंखला विकास के लिए गेंहू की बायोफोर्टिफाइड किस्में – केंद्र सरकार जैव-फोर्टिफाइड गेहूं की किस्मों को बढ़ावा दे रही है जो भारत में विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में उच्च उपज देने वाली और खेती के लिए उपयुक्त हैं। ये किस्में आयरन (Fe) और जिंक (Zn) के साथ पुष्ट हैं। मूल्य श्रृंखला विकास के लिए गेंहू की बायोफोर्टिफाइड किस्में निम्नवत हैं।  ये किस्में कृषि विभाग, नई दिल्ली और आईसीएआर के प्री-रबी इंटरफेस 2023 के दौरान प्रस्तावित की गई हैं।

आईसीएआर द्वारा 2022-23 में गेंहू की तीन बायोफोर्टिफाइड किस्मों को विकसित किया गया हैं। यह तीन किस्में डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 327 और डीबीडब्ल्यू 332 हैं।  

गेंहू की यह बायोफोर्टिफाइड किस्में पंजाब (18 जिले), हरियाणा (4 जिले), राजस्थान (2 जिले) और जम्मू-कश्मीर (1 जिला) के जिलों में मूल्य श्रृंखला विकास के लिए उपयुक्त हैं। किसान कृषि विभाग और अन्य हितधारकों के सहयोग से इन क्षेत्रों में मूल्य श्रृंखला विकास में मदद ले सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)