Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

महिंद्रा 575 को इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2022 से सम्मानित किया गया

25 जुलाई 2022, मुंबई: महिंद्रा 575 को इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2022 से सम्मानित किया गया – महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने नई दिल्ली में प्रतिष्ठित इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (आईटीओटीवाई) अवार्ड्स 2022 के तीसरे संस्करण में चार पुरस्कार प्राप्त किए।

  • महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस के लिए इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2022
  • महिंद्रा नोवो 755 डीआई के लिए 60 एचपी से ऊपर सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर
  • भारत की सबसे तेजी से बढ़ती ट्रैक्टर निर्माता कंपनी
  • महिंद्रा श्री चाइल्ड स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए सर्वश्रेष्ठ सीएसआर पहल 2022

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस – इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर

पिछले साल लॉन्च किया गया, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर था और यह 40 -50 एचपी श्रेणी में सबसे मजबूत ब्रांड है ।

अपनी श्रेणी में सबसे दमदार और विश्वसनीय ट्रैक्टरों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस असाधारण ढुलाई क्षमता के लिए प्रसिद्ध है और इसका उपयोग फसल से पहले से लेकर फसल के बाद तक के कई कृषि कार्यों में किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर के साथ छह साल की वारंटी भी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
महिंद्रा नोवो 755 डीआई – 60 एचपी से ऊपर सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर

महिंद्रा नोवो 755 डीआई भारत के सबसे शक्तिशाली एवं तकनीकी रूप से उन्नत 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों में से एक है, जो विभिन्न मिट्टी की स्थिति और
कृषि मौसम के लिए बनाया गया है । इस ट्रैक्टर में अनेक तकनीकी खूबियाँ हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
भारत का सबसे तेजी से बढ़ता ट्रैक्टर निर्माता – महिंद्रा ट्रैक्टर्स

महिंद्रा ट्रैक्टर्स तीन दशक से अधिक समय से भारत का नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड रहा है। 1963 में इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक, यूएसए के साथ संयुक्त उद्यम के जरिए अपना पहला ट्रैक्टर लॉन्च करने के बाद, महिंद्रा एंड महिंद्रा मार्च 2019 में वैश्विक ग्राहकों को बिक्री सहित 3 मिलियन ट्रैक्टर बेचने वाला पहला भारतीय ट्रैक्टर ब्रांड बन गया।

महिन्द्रा श्री – सर्वश्रेष्ठ सीएसआर पहल

’महिंद्रा श्री’ कम आय वाले किसानों के उन छात्रों के लिए शुरू किया गया छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिन्होंने 2020 – 2021 में अपनी 10 और 12 बोर्ड परीक्षा पूरी कर ली है। महिंद्रा ट्रैक्टर ने 2022 में देश भर में कम आय वाले किसानों के 1000 छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में 75 फीसदी खरीफ बुवाई पूरी