Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

 पशुपालन पर अंतः सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित

17 दिसम्बर 2022, बड़वानी: पशुपालन पर अंतः सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित – गत दिनों कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में ‘पशुपालन एक आय का स्त्रोत’ विषय पर मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. एस. के. बड़ोदिया के मार्गदर्शन  में आई.टी.सी. मिशन  सुनहरा कल नीति आयोग व पशुपालन विभाग बड़वानी के सहयोग से आयोजित किया गया मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि  डाॅ. दानवीर सिंह  यादव ,प्रोफेसर पशुपालन महाविद्यालय महू एवं विशेष अतिथि डाॅ. रत्नावत, उपसंचालक (पशुचिकित्सा) पशुपालन विभाग बड़वानी थे ।

आरम्भ में  केन्द्र के प्रभारी श्री उदय सिंह अवास्या, वरि. तकनीकी अधिकारी ने सभी का स्वागत कर आंकाक्षी जिला बड़वानी में पशुपालन के महत्व को बताया। इसके पश्चात नीति आयोग से श्री विजय पाटीदार द्वारा प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के पशुपालन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों ने शामिल होकर अपनी जानकारी में  वृद्वि की।

 डाॅ. रत्नावत ने  जिले में पशुपालन की संभावनाओं पर प्रकाश  डालते हुए इसके लिये नवीन तकनीकियों को सीख कर अपनाने की बात कही ।  डाॅ. दानवीर सिंह  यादव द्वारा प्रशिक्षणार्थियों  को पशुओं में होने वाली बीमारियों , उनसे बचाव के उपाय , पशुओं में दुग्ध उत्पादन में वृद्वि तथा पशु नस्ल सुधार हेतु अपनाये जाने वाले उपायों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं चर्चा की । इस प्रशिक्षण  कार्यक्रम की सभी प्रतिभागियों द्वारा सराहना की गयी । इस कार्यकम के सफल आयोजन में केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक श्री रविन्द्र सिकरवार, कार्यालय अधीक्षक एवं लेखापाल श्री रंजीत बारा, सहायक श्री जितेन्द्र अलावा का भी योगदान रहा ।अंत में,  श्री विजय पाटीदार द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथिगण का आभार व्यक्त किया गया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )