Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशु चिकित्सा दिवस पर शिविर में 181 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया

01 मई 2023, इंदौर: पशु चिकित्सा दिवस पर शिविर में 181 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया – इंदौर जिले में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सकों ने मिलकर 181 पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया। आज संभागीय पशु चिकित्सालय स्नेहलतागंज इन्दौर में पशुपालन विभाग एवं प्रान्तीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ इन्दौर द्वारा विशाल नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. नरेन्द्र कुमार बामनिया, उप संचालक पशु चिकित्सा, डॉ.अशोक कुमार बरेठिया तथा  डॉ.अनिल कुमार असाटी एवं डॉ.डी.पी.द्विवेदी की गरिमामय उपस्थित में हुआ।

शिविर में नि:शुल्क उपचार, टीकाकारण, जाँच (एक्स-रे एवं सोनोग्राफी) रक्त के नमूने की जॉच की गयी। शिविर में कुल 181 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर में 121 पशुओं को रेबिज के टीके लगाये गये।  पशुओं की 07 एक्स-रे एवं 03 सोनोग्राफी की गई। शिविर में उपस्थित पशुपालकों को पशु पालन, पशु पोषण एवं पशु में होने वाले रोग एवं बचाव के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।

शिविर में उपस्थित सभी पशु चिकित्सकों का संयुक्त संचालक डॉ.नरेन्द्र कुमार बामनिया एवं उप संचालक डॉ.अशोक कुमार बरेठिया द्वारा उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में ऐसे सकारात्मक कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रान्तीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ इन्दौर के अध्यक्ष डॉ.अमृतलाल शर्मा द्वारा शिविर में उपस्थिति सभी पशु चिकित्सकों का शिविर के सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें