Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालन उद्योग हेतु आवेदन आमंत्रित

16 जनवरी 2023, रतलाम: पशुपालन उद्योग हेतु आवेदन आमंत्रित – प्रधानमंत्री रोजगार  सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत पशुपालन उद्योग की स्थापना हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक  तथा शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि योजना अन्तर्गत जैसे पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्यपालन, सूअरपालन तथा कीट आदि से संबंधित सेवा क्षेत्र के तहत पशुपालन गतिविधियों में अधिकतम परियोजना लागत 20 लाख रुपए तक सीमित होगी एवं योजनान्तर्गत 15 से 35 प्रतिशत अनुदान का पात्रतानुसार लाभ मिलेगा।योजना के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो तथा शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदक आनलाईन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रारुप में अपना आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें