राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

राजस्थान की 900 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पशु चिकित्सा उप केन्द्र

30  मार्च 2023, जयपुर । राजस्थान की 900 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पशु चिकित्सा उप केन्द्र  –  प्रदेश की 900 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा उप केंद्र खुलेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उप केंद्र खोलने और संचालन के लिए नवीन पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisement1
Advertisement

इससे प्रत्येक उप केंद्र में एक पशुधन सहायक और एक जलधारी का नवीन पद (कुल 1800 पद) सृजित होगा। श्री गहलोत के इस निर्णय से पशुपालकों को पशुओं से संबंधित बीमारियों की जांच तथा उपचार की बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

तीन चरण में खुलेंगे केन्द्र

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2023-24 के बजट में नवगठित 1200 ग्राम पंचायतों और पशु चिकित्सा संस्था विहीन पुरानी 1439 ग्राम पंचायतों में उप केन्द्र खोले जाने के लिए घोषणा की गई थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में अब वर्ष 2023-24 में 900, वर्ष 2024-25 में 900 और वर्ष 2025-26 में 839 पशु चिकित्सा उप केंद्र खोले जाएंगे।

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में किसानों को सोलर पंप पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement