Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 4 अगस्त तक करें आवेदन

31 जुलाई 2026, देवास: देवास: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 4 अगस्त तक करें आवेदन – मध्य प्रदेश शासन द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर, सीड ट्रीटिंग ड्रम, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल एवं रोटोकल्टीवेटर यंत्रों के लिए 04 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक https://farmer.mpdage.org  पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण कर लॉटरी 05 अगस्त 2026 को संपादित होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान कृषि अभियांत्रिकी विभाग, कार्यालय सहायक कृषि यंत्री देवास (मो.न.94250-97653) से संपर्क कर सकते है।

सहायक कृषि यंत्री देवास ने बताया कि आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से डी.डी. सहायक कृषि यंत्री देवास के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। धरोहर राशि  कृषि यंत्र  हैप्पी सीडर के लिए 05 हजार 250 रुपये,  स्मार्ट सीडर के लिए 06 हजार 350 रुपये, सीड ट्रीटिंग ड्रम के लिए 02 हजार 200 रुपये, जीरो टिल सीड.कम.फर्टिलाइजर ड्रिल के लिए 03 हजार 350 रुपये, रोटो कल्टीवेटर के लिए 07 हजार 500 रुपये का डिमांड  ड्राफ्ट  अनिवार्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture