Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

सीएनएच, यूपीईएस देहरादून ने मिल कर छात्रों को कृषि मशीनरी के डिजाइन में व्यावहारिक ज्ञान दिया

विजेता न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर के ग्रेटर नोएडा संयंत्र का दौरा करेंगे

18 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: सीएनएच, यूपीईएस देहरादून ने मिल कर छात्रों को कृषि मशीनरी के डिजाइन में व्यावहारिक ज्ञान दिया – कृषि और निर्माण (कंस्ट्रक्शन) उपकरण में अग्रणी कंपनी, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया ने देहरादून में एक बहु-विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) विश्वविद्यालय यूपीईएस के साथ भागीदारी में अपने औद्योगिक डिज़ाइन कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा की। अभिजीत एमएस, अरविंद एम और वृषध्वज गुंजारी की विजेता टीम ने अपने मेंटर लवेंद्र शुक्ला के साथ अपनी ‘कोको हार्वेस्ट’डिजाईन के लिए जीत हासिल की।

औद्योगिक डिज़ाइन कार्यक्रम एक संयुक्त प्रयास था, और सीएनएच तथा यूपीईएस के बीच हुए समझौते (एमओयू) पर आधारित था। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि मशीनरी के लिए समाधान विकसित करने के लिए युवा प्रतिभाशाली छात्रों के बीच नवोन्मेष और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

10-सप्ताह के कार्यक्रम में पांच समूहों में 20 छात्रों ने वास्तविक दुनिया की परियोजनाओं पर काम किया और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इसके लिए उन्हें एक नया व्हीकल विकसित करने की ज़रुरत थी और इससे उन्हें कृषि मशीनरी डिजाइन और विकास की गहरी समझ प्रदान मिली। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सीएनएच के औद्योगिक डिज़ाइन प्रमुख डेविड विल्की ने कहा, “छात्रों के अनुसंधान और डिजाइन रचनात्मकता को देखना मेरे और मेरी टीम के लिए एक शानदार अनुभव रहा है। वे फलों की कटाई में सुधार के अवसरों की तलाश में पूरी तरह से लगे रहे। एक औद्योगिक डिजाइनर का काम है, किसी समस्या पर ध्यान केंद्रित करना और ऐसा समाधान तैयार करना, जो काम को आसान, तेज़ और सुरक्षित बनाता है। यूपीईएस के छात्रों के साथ काम करना हमारे लिए प्रेरणादायक रहा है, साथ ही छात्रों को उनकी रचनात्मक प्रक्रियाओं को विकसित करने में भी मदद मिली। डिज़ाइन टीमें नारियल, अनानास, ब्लूबेरी, रसभरी, स्ट्रॉबेरी और यहां तक कि आम की कटाई के लिए विचार लेकर आई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )