Uncategorized

मत्स्य महासंघ ने दिया 4 करोड़ 41 लाख का रायल्टी चेक

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को गत दिनों मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2016-17 के मत्स्योत्पादन पर मत्स्य महासंघ द्वारा 4 करोड़ 41 लाख रूपये की रॉयल्टी का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर मत्स्य-पालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव मछली पालन श्री विनोद कुमार, संचालक मत्स्योद्योग श्री ओ.पी. सक्सेना एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मत्स्य महासंघ को हस्तांतरित जलाशयों में मत्स्याखेट की रायल्टी की दरों का पुनर्निर्धारण कर मत्स्य निकासी पर रूपये 5.00 प्रतिकिलो (रॉयल्टी) निर्धारित की गई है। निर्धारित दर के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 में महासंघ के जलाशयों से हुए मत्स्योत्पादन पर रूपये 4 करोड़ 41 लाख रायल्टी का भुगतान राज्य शासन को किया गया।

Advertisements