Uncategorized

समस्या- मैंने कुछ फल वृक्ष लगाये हैं ग्रीष्मकाल में उनकी देखरेख कैसे करें, कृपया मार्गदर्शन दें।

–    सुखदेव सिंह, पनागर
समाधान- नये रोपित फल वृक्षों की देख-परख यदि समय से कर ली जाये तो उनके विकास में अच्छी प्रगति होती है और वे समय से फल-फूल देने लगते है। आपको निम्न बिंदुओं पर ध्यान देना होगा।

  •     ग्रीष्मकाल में समय से सिंचाई बहुत आवश्यक बात होती है मिट्टी की दशा देखकर थाला बनाकर सिंचाई करते रहें।
  •     उर्वरक/खाद सिफारिश के अनुरूप दिया जाये।
  •     गर्मी से पौधों की रक्षा हेतु घास-फूस का मंच तैयार करके कोमल पौधों को ढंका जाये ताकि सीधी तपिस से उन्हें नुकसान नहीं हो पाये।
  •     अंतरवर्तीय फसलों के रूप में लोबिया, मूंग, उड़द, ग्वार जैसी दलहनी फसल को लगायें ताकि फसल के बाद के अवशेष भूमि में दबा कर फल वृक्षों को जैविक खाद उपलब्ध हो सके।
Advertisements