परम्परागत कृषि विकास योजना
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में परम्परागत कृषि विकास योजना चलाई जा रही है। इस योजना में कलस्टर एप्रोच एवं पीजीएस सर्टिफिकेशन के माध्यम से जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। कलस्टर तथा कृषकों का चयन कृषि विभाग के ब्लाक तथा मैदानी स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
सहायता- प्रत्येक कृषक को एक एकड़ जैविक क्षेत्र के लिए सहायता देय होगी। एक कलस्टर 50 एकड़ का होगा तथा कलस्टर में 25 से 50 किसानों होंगे। कलस्टर का पंजीयन परियोजना संचालक आत्मा करेंगे।
भ्रमण- प्रति कलस्टर 10 हजार रुपए
जैविक खेती प्रशिक्षण- प्रति कलस्टर 60 हजार रुपए
भूमि का जैविक परिवर्तन-1000 रुपए प्रति एकड़
जैविक आदान उत्पादन इकाई- 1500 रुपए प्रति एकड़
हरी खाद के लिए- 2000 रुपए प्रति एकड़
तरल गैस के लिए- 500 रुपए प्रति एकड़
फास्फेट युक्त जैविक खाद के लिए- 1000 रुपए प्रति एकड़
वर्मी कम्पोस्ट प्रति इकाई- 5000 रुपए