Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नए क्षितिज की ओर ज़ील क्रॉप केयर

11 जून 2026, इंदौर: नए क्षितिज की ओर ज़ील क्रॉप केयर – ज़ील क्रॉप केयर प्रा. लि. द्वारा गत रविवार को राऊ स्थित द रेड मेपल में प्रदेश के चुनिंदा कृषि आदान विक्रेताओं के साथ एक  विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य कृषि रसायन व्यवसाय की वर्तमान चुनौतियों, अवसरों एवं भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जय सेल्स कॉर्पोरेशन, मंडलेश्वर के श्री कैलाश अग्रवाल उपस्थित रहे। ज़ील क्रॉप केयर के मुख्यालय से पधारे कंपनी के प्रेसिडेंट श्री वीनू पटेल, निदेशक श्री कनु पटेल एवं श्री केविन पटेल ने कम्पनी की विकास यात्रा, आगामी योजनाओं तथा व्यापारिक सहयोगियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को लेकर अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन में कंपनी के विपणन निदेशक डॉ. एस. के. चौहान तथा प्रेसिडेंट सेल्स श्री विवेक मण्डलोई ने कृषि रसायन उद्योग की बदलती परिस्थितियों, बाजार की चुनौतियों और नए अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों, तकनीकी मार्गदर्शन और मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से कंपनी किसानों और विक्रेताओं दोनों के हितों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के जोनल मैनेजर श्री रबीन्द्र शर्मा का उपस्थित विक्रेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कृषि आदान विक्रेताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में विश्वास, सहयोग एवं विकास की नई संभावनाओं के साथ हुआ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture