Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

22 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान, मध्य प्रदेश  के इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही;भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर; शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – ब्यावरा 61.4, अरेरा हिल्स  57.8, तराना 54.0, केसली 53.1,  देवेंद्र नगर 47.0, पचोर 45.0, डिंडोरी  41.1,  तेन्दु खेड़ा- नरसिंह पुर 38.0, सोहागपुर-शहडोल 34.0, बजाग 33.0,  नरसिंह गढ़ 33.0, मझौली 30.4, चितरंगी  29.2, देवास 28.0, पीथमपुर 28.0,  करांजिया  26.2, मकसूदनगढ़ 26.0, अमरकंटक 25.2, बि रसा 25.2, अमरपुर 24.2, मेहंदवानी 23.2, मवई 22.8, बिजाडांडी 22.1, सांवेर 20.3, शमशाबाद 20.0, सिवनी 19.4, रामनगर 19.1, इंदौर 19.0, भाभरा 18.2, मोहगांव 18.2, समनापुर 18.0, खजुराहो-एयर पोर्ट 17.4, पना गर 17.4, आरोन 17.0, सीधी 16.2, बड़वारा 15.0, देपालपुर 14.8, गोटेगांव 14.0, मंडला 13.2, नौरोजाबाद 12.6, सिरोंज  12.0,  वेंकट नगर 11.5, छतरपुर 11.3,मलाजखंड 11.0,  चन्नोड़ी 11.0,  उमरिया  10.5, कोलार 10.0,  टोंकखुर्द  10.0, बुढ़ार 10.0, कोलारस 10.0, करकेली 8.9,  पुष्पराजगढ़ 8.6, बिछिया  8.4, राणापुर 8.1, अशोकनगर 8.0, सोनकच्छ  8.0, शाहपुरा – डिंडोरी  8.0, सीहोर 7.5, जयतपुर 7.0, विदिशा  7.0, गुलाबगंज 7.0, बहोरीबंद 6.8,  उज्जैन  6.8,  मटीयारी 6.0, गाडरवारा 6.0,  पांढुर्ना  6.0, देवरी- सागर 6.0, गौतमपुरा 5.6, बेनीबारी 5.4, करेरा 5.1, रायपुर कर्चुलियान  5.0 मि मी  वर्षा दर्ज़ की गई। खजुराहो-45, उज्जैन -44  और सागर में -41  ( कि मी / घंटा )  कि रफ्तार से झोंकेदार   हवाएं  / आंधी चली। जबलपुर संभाग  छिंदवाड़ा को छोड़कर), शहडोल संभाग, भोपाल  संभाग  और गुना, शि वपुरी, अशोकनगर, भीड़ ,   उज्जैन  , देवास, इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ,बड़वानी,  नर्मदा पुरम, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना , मैहर, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिले में  वज्रपात  / झंझावात के साथ वर्षा हुई। 1 जून से 22 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 52  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 68  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 36 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ  समुद्र  तल पर  श्रीगंगानगर, रोहतक, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज,जमशेदपुर, कोंटाई से होकर  पूर्व  की ओर उत्तर-पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।  एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिणी  छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है । एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण   उत्तरी  तटीय  आंध्र प्रदेश  और उसके आसपास स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी  बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण ( उष्णकटिबंधीय  चक्रवात  विफा  का अवशेष) आने की संभावना है। इसके प्रभाव से, अगले 48  घंटों में  उसी  क्षेत्र में  एक निम्न  दबाव का  क्षेत्र  बनने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों  के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलीराजपुर, झाबुआ और  धार जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सि होर, राजगढ़,  खरगोन , बड़वानी, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंग रौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,  उमरिया , कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में अनेक  स्थानों पर तथा  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , छिंदवाड़ा,सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com