विदिशा में जिले में MSP पर गेहूं उपार्जन में तेजी, एक दिन में 9,355 मीट्रिक टन फसल की हुई रिकॉर्ड खरीद
16 अप्रैल 2026, विदिशा: विदिशा में जिले में MSP पर गेहूं उपार्जन में तेजी, एक दिन में 9,355 मीट्रिक टन फसल की हुई रिकॉर्ड खरीद – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य तेजी से जारी है। अब तक कुल 4054 किसानों से 18,582 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, जो उपार्जन व्यवस्था की सुचारू संचालन का प्रमाण है। प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल, परिवहन, भुगतान एवं पंजीयन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। विशेष बात यह रही कि आज एक ही दिन में 9,355 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई, जो अब तक की दैनिक खरीदी में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इससे स्पष्ट है कि किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए उपार्जन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों पर पहुंचें, जिससे भीड़भाड़ से बचा जा सके और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रहे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खरीदी कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

