Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांच ज़िलों में भारी और पांच ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

19 जुलाई 2023, इंदौर: पांच ज़िलों में भारी और पांच ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और रीवा संभागों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन, ग्वालियर , जबलपुर , शहडोल एवं सागर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 19 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में अब तक 16 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 9  % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 22 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम केंद्र ने आज सीहोर , भोपाल/ बैरागढ़, राजगढ़ , बैतूल, इंदौर, खंडवा ,ओंकारेश्वर, छिंदवाड़ा , रायसेन/साँची / भीमबेटका ,विदिशा / उदयगिरि , उज्जैन,हरदा , नर्मदापुरम, शाजापुर , धार,/मांडू,बुरहानपुर, रतलाम/धोलावड़ , देवास , खरगोन बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर में गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा घटित होने  की सम्भावना है। जबकि गुना, मुरैना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, आगर, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पचमढ़ी,छतरपुर /खजुराहो,कटनी,जबलपुर , मंडला , सिवनी,पेंच , बालाघाट , झाबुआ , उमरिया , पन्ना , रीवा और सीधी ज़िलों में दोपहर पश्चात हल्की वर्षा संभावित है। आज 19 जुलाई  के नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।    

मौसम केंद्र ने  20  जुलाई की प्रातः 8 :30  बजे तक  मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार बालाघाट ,खरगोन, रतलाम, उज्जैन और देवास ज़िलों में कहीं -कहीं भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। जबकि सीहोर, नर्मदापुरम ,हरदा , गुना और धार ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा और वज्रपात हो सकता है। इन 10  ज़िलों के लिए  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , मंडला, रायसेन,भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ , इंदौर शाजापुर और आगर में ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा हो सकती है।  इन ज़िलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष संभागों के ज़िलों में अधिकांश, अनेक और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें