श्योपुरकलां जिले में अति भारी वर्षा होने की चेतावनी
12 अगस्त 2026, इंदौर: श्योपुरकलां जिले में अति भारी वर्षा होने की चेतावनी – मौसम केंद्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 12 अगस्त तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से -12 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -19 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -6 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – अत्यधिक भारी वर्षा खरगोन जिले के गोगावां में 218.0 मिमी दर्ज़ की गई। अति भारी वर्षा – खरगोन 202.4, झिरन्या 182.0, भीकनगांव 182.0, सेंधवा 166.0, खंडवा 138.0, खिलचीपुर 125.2, पंधाना 125.0 और गुना में 116.2 मिमी दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा – ठीकरी 104.0, कोलार 101.4, कसरावद 98.0, राजपुर 97.0, सेगांव 91.0, हरसूद 90.0, धरमपुरी टप्पा 88.0, भगवानपुरा 88.0, अरेरा हिल्स 86.8, जावद 85.0, भावगढ़ 82.0, नेपानगर 81.0, बड़नगर 80.0, मनासा 78.0, महेश्वर 76.0, गरोठ 74.0, देपालपुर 72.8, भोपाल 70.6, अमरकं टक 69.2, नीमच 68.0 और नागदा में 65.2 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र , पश्चिम बंगाल- बांग्ला देश तटों से दूर उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी फैला हुआ है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके डिप्रेशन में केंद्रित होने और अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल तथा संल बांग्ला तटों से होते हुए उत्तर – पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। निम्न दबाव का क्षेत्र, उत्तर -पश्चिम मध्यप्र देश और उसके आसपास उसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब बीकानेर, उत्तर -पश्चिम मध्यप्रदेश व उसके आसपास के कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र , सतना,डाल्टनगंज , पश्चिम बंगाल- बांग्ला देश तटों से दूर उत्तर बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। शियर ज़ोन भी बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिणी हरियाणा और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने श्योपुरकलां जिले में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। जबकि बड़वानी, झाबुआ, धार और ग्वालियर जिले में भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा )चलने का भी अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों में कुछ /अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने अथवा गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने तथा झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

