राज्य कृषि समाचार (State News)

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

03 नवम्बर 2023, मुरैना: सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि वि वि ,ग्वालियर से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र , मुरैना में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है,जिसके तहत प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आर के एस तोमर के मार्गदर्शन में ‘ भ्रष्टाचार का विरोध करें-राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ‘ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ तोमर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों ,तकनिकी अधिकारियों एवं सहायक स्टाफ को भ्रष्टाचार का विरोध करने तथा राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करने पर ज़ोर दिया गया।  नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी गई।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम प्रभारी डॉ अशोक सिंह यादव ने भ्रष्टाचार को रोकने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की सलाह दी। डॉ एसवीएस चौहान ने  भ्रष्टाचार को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने की बात कही। डॉ रीता मिश्रा ने सभी जगह जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस आयोजन में डॉ बी एस कसाना ,डॉ पी पी सिंह ,श्रीमती रीना शर्मा ,श्रीमती अर्चना खरे, डॉ स्वाति सिंह तोमर , श्री देवेश सिंह तोमर , श्रीमती कल्पना कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखे। अंत में समस्त स्टाफ द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली गई।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement