Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कुलपति डाॅ. सेंगर ने उद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना प्रगति का जायजा लिया

10 नवंबर 2021, रायपुर ।  कुलपति डॉ. सेंगर ने उद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना प्रगति का जायजा लिया – इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर ने आज दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में स्थापित होने वाले महात्मा गाँधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय तथा ग्राम सांकरा में ही स्थापित होने वाले उद्यानिकी महाविद्यालय एवं वानिकी महाविद्यालय की प्रगति का जायजा लिया । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में उद्यानिकी विश्वविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय तथा वानिकी महाविद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया गया है । ग्राम सांकरा में चालू शैक्षणिक सत्र से ही उद्यानिकी महाविद्यालय एवं वानिकी महाविद्यालय प्रारंभ किया जाना है । इसी परिपेक्ष्य में इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर ने उद्यानिकी विश्वविद्यालय निर्माण स्थल का अवलोकन किया ।

उद्यानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी एवं कृषि महाविद्यालय मर्रा के अधिष्ठाता डाॅ. अजय वर्मा ने उन्हें जानकारी दी कि उद्यानिकी महाविद्यालय तथा वानिकी महाविद्यालय शुरू करने हेतु पूर्व माघ्यमिक विद्यालय सांकरा ने अस्थायी व्यवस्था की जा रही है । डाॅ. सेंगर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण कर वहाँ दोनो महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिये । उन्होंने उद्यानिकी विश्वविद्यालय भवन का निर्माण भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता, डाॅ. एम.पी. ठाकुर भी उपस्थित थे ।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile