Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विस्तार अधिकारियों की निगरानी में हो रहा यूरिया का वितरण

03 दिसंबर 2025, छिंदवाड़ा: कृषि विस्तार अधिकारियों की निगरानी में हो रहा यूरिया का वितरण – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक उर्वरक वितरण केंद्रों में कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी उपस्थिति में ही उर्वरक का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक सुविधापूर्वक उपलब्ध हो रहा है । कलेक्टर श्री नारायन द्वारा गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को सभी समितियों में उर्वरकों का भंडारण सुनिश्चित कराए जाने एवं किसानों को उर्वरकों का उठाव जल्दी से जल्दी कराये जाने के निर्देश दिये हैं। जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी नगद उर्वरक वितरण केन्द्रों में उर्वरकों को पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं । सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि इसकी वे स्वयं प्रतिदिन निगरानी एवं मॉनिटरिंग करें ।

उप संचालक कृषि श्री सिंह ने जानकारी दी है कि जिले में अभी भी लगभग 10000  मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है एवं लगभग 12000  मीट्रिक  टन डीएपी और एनपीके उर्वरकों की उपलब्धता है। गत दिवस आईपीएल कंपनी की एक   रैक से लगभग 1500  मीट्रिक  टन यूरिया और प्राप्त हो गया है I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें